उत्तर प्रदेश में मेरठ और गाजियाबाद के बीच नमो भारत रेल सेवा शुरू हो गई है। इसे रैपिड ट्रेन भी कहा जाता है। कल इस ट्रेन ने मेरठ से साहिबाबाद 42 किलोमीटर की दूरी महज 32 मिनट में तय की। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ क्षेत्रीय रैपिड रेल प्रणाली में साहिबाबाद से मेरठ के बीच नौ स्टेशन हैं।नमो भारत रेल सेवा सुबह छह से रात दस बजे तक उपलब्ध होगी।
Site Admin | August 19, 2024 10:34 AM | Meerut and Ghaziabad | Namo Bharat Rail
मेरठ और गाजियाबाद के बीच नमो भारत रेल सेवा शुरू