इंडिया गठबंधन के सांसद आज सदन में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, वाम दल और अन्य सदस्य संसद परिसर में संविधान की कोपियों के साथ नजर आए। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके के टी. आर. बालू, टीएमसी के कल्याण बनर्जी ने इस दौरान नारेबाजी भी की। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के सदस्य भी संसद सत्र के पहले दिन संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे।
Site Admin | June 24, 2024 12:34 PM | Constitution | Parliament Session
संसद परिसर में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे कई विपक्षी दलों के सांसद