असम में 24 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र सहित कई नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर हैं। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज डिब्रूगढ़ के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटी जा रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि बाढ़ के कारण कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभयारण्य भी जलमग्न हैं।
Site Admin | July 5, 2024 8:59 PM | असम-बाढ़
असम में 24 लाख से अधिक लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं