महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से मुम्बई में शुरू होगा

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से मुम्बई में शुरू हो रहा है। कल शाम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के फायदे के लिए काम करके महायुति सरकार ने खुद को मजबूत और निर्णायक साबित किया है। विपक्षी दलों ने कल सत्र की पूर्व संध्‍या पर आयोजित परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार किया। एक संयुक्त प्रेस वार्ता में विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेत्तीवार ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्‍य सरकार असंवैधानिक रूप से बनाई गई है और यह सरकार किसान विरोधी, विद्यार्थी विरोधी तथा युवा विरोधी है। मॉनसून सत्र 13 जुलाई तक चलेगा। इस सत्र में अन्‍य महत्‍वपूर्ण कार्यों के अलावा कल राज्य का बजट प्रस्तुत किया जाएगा। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला