सरकार ने कहा है कि साइंस एडवांसेज पत्रिका में भारत में 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान अत्याधिक मृत्यु दर दर्शाने वाली मीडिया रिपोर्ट अपुष्ट और अस्वीकार्य अनुमानों पर आधारित है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन त्रुटिपूर्ण है और लेखकों द्वारा अपनाई गई पद्धति में कई बुनियादी खामियां हैं। मंत्रालय ने कहा कि प्रकाशित दावे असंगत और तथ्यहीन हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि अध्ययन के निष्कर्षों और कोविड-19 मृत्यु दर के स्थापित पैटर्न में कई विसंगतियां हैं जो इसकी विश्वसनीयता पर प्रश्न चिन्ह लगाती हैं।
Site Admin | July 20, 2024 2:58 PM | Covid-19 pandemic | Health Ministry | Science Advances magazine
साइंस एडवांसेज पत्रिका में 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान अत्याधिक मृत्यु दर दर्शाने वाली मीडिया रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण- स्वास्थ्य मंत्रालय