महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला-आधारित विकास योजना को लागू करने के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण परियोजना शुरू की

 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जिला-आधारित विकास योजना को लागू करने के लिए संस्थागत क्षमता निर्माण परियोजना शुरू की है। यह परियोजना आज मुंबई में आयोजित महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन-मित्र की शासकीय निकाय बैठक के दौरान लॉन्च की गई। यह परियोजना, महाराष्ट्र विकास को सक्षम करने के लिए जिलों में संस्थागत क्षमताओं को मजबूत कर रहे पहल का हिस्सा है।

 

परियोजना को एक हजार 562 करोड़ रुपये के योगदान के साथ विश्व बैंक से समर्थन प्राप्त होगा। बैठक को संबोधित करते हुए, श्री शिंदे ने इस बात पर बल दिया कि मित्र को राज्य के एक लाख करोड़-डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्रों को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

 

उन्होंने किसानों और जनता दोनों के लाभ के लिए जलवायु परिवर्तन से निपटने, नई कृषि तकनीकों को पेश करने और जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी बात की।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला