महाराष्ट्र में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के एक ट्रैक्टर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 42 अन्य घायल हो गए। यह हादसा नवी मुंबई के पनवेल के पास कल आधी रात के आसपास हुआ। बस में 54 श्रद्धालु सवार थे जो आषाढ़ी एकादशी समारोह के लिए पंढरपुर जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर से टकराने के बाद बस एक्सप्रेसवे पर एक बैरिकेड से टकरा गई और 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। घायल तीर्थयात्रियों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से सात की हालत गंभीर है।
Site Admin | July 16, 2024 1:53 PM | Accident | Maharashtra
महाराष्ट्र: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर से टकराई बस, पांच लोगों की मौत और 42 घायल