Madhya Pradesh: प्रदेश में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ

प्रदेश में बीते दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। जबलपुरनर्मदापुरमशहडोल संभाग के जिलों सहित भोपाल और सागर के कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं ओले गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में गरज-चमक व बूंदाबांदी का जो सिलसिला शुरू हुआ हैउसमें मंगलवार से और बढ़ोतरी हो सकती है। देश में 10 और फिर 13 अप्रैल को दो पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने का अनुमान हैजिससे इस तरह का मौसम पूरे सप्ताह बना रह सकता है। कल भी दिनभर बादल छाए रहने के बाद रात में  भोपालरायसेनसागर और दमोह समेत कई जिलों में बारिश हुई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला