Madhya Pradesh: आगरमालवा कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह ने जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए निर्देश जारी किए

 आगरमालवा कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह ने जिले में नरवाई प्रबंधन के लिए निर्देश जारी किए है। इसके अनुसार रबी फसल की कटाई में कम्बाईन हार्वेस्टर के साथ स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम को लगाने की अनिवार्यता सुनिश्चित करने को कहा है। यदि किसान इसका उपयोग नहीं करना चाहते हैं तो उन्हें स्ट्रॉ रीपर का उपयोग कर के फसल अवशेषों से भूसा प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके उपरांत भी यदि कृषक नरवाई में आग लगाते हैं तो उनके विरूद्ध पर्यावरण विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अंतर्गत कार्यवाही की जाए। कलेक्टर ने जिले के दोनो एसडीएम को निर्देश दिए कि कृषकों में जागरूकता लाने हेतु कृषि विस्तार अधिकारीपटवारी एवं पंचायत सचिव का संयुक्त दल विशेष अभियान चलायें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला