लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होगा। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और इसके बाद दोनों सदनों में उनके अभिभाषण पर चर्चा की जाएगी। राज्यसभा का सत्र 27 जून से शुरू होगा। संसद सत्र 3 जुलाई को समाप्त होगा।
Site Admin | June 14, 2024 7:58 AM | Lok Sabha Speaker | Parliament Session
26 जून को होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव