June 23, 2024 9:04 PM | Delhi-weather

printer

राजधानी में कई हिस्‍सों में आज हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत

राजधानी में कई हिस्‍सों में आज हल्‍की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिल्‍ली में आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 39 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक रहते हुए 29 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्‍की बारिश होने की सम्‍भावना है। कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला