अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, भूस्खलन और बाढ़ से कई स्थानों पर सड़क यातायात अवरुद्ध

 
अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक बारिश के कारण हुए भूस्खलन और बाढ़ से कई स्थानों पर सड़क यातायात अवरुद्ध हो गया है। राजधानी ईटानगर और पापुम पारे जिले में प्रशासन ने स्कूलों को अगले पांच दिनों तक बंद रखने की घोषणा की है।

लोहित जिले में लोहित नदी और उसकी सहायक नदियों में पानी बढ़ने से कई निचले इलाकों में पानी भर गया है। प्रशासन ने जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों से 52 लोगों को निकाला है।

नामसाई और चांगलांग जिलों में असम राइफल्स ने फंसे हुए नागरिकों को बचाने और बाढ़ से तबाह गांवों को राहत प्रदान करने के लिए सेवियर अभियान शुरू किया है। दूर-दराज के गांवों से लगभग 500 नागरिकों को बचाया गया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला