लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर दौरे के दौरान बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने एक दिवसीय दौरे पर मणिपुर पहुंच गए। वह आज सुबह असम के कछार पहुंचे और बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। फिर वह मणिपुर के जिरीबाम जिले पहुंचे और जिले में शरण ले रहे हिंसा प्रभावित परिवारों से बातचीत की। इंफाल का दौरा करने के बाद श्री गांधी चुराचांदपुर पहुंचे। जहां उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया। इसके बाद वह बिष्णुपुर जिले का दौरा करेंगे और राहत शिविर के कैदियों से मिलेंगे। कांग्रेस नेता आज शाम इंफाल रवाना होने से पहले मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात करेंगे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला