अल्मोड़ा में बुधवार से कुमाऊं महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। पांच सितम्बर तक चलने वाले इस महोत्सव का उद्देश्य संस्कृति का संरक्षण और आम जनता तक सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। श्रीराम सेवा समिति के आयोजक राजेंद्र तिवारी ने मीडिया को बताया कि कुमाऊं महोत्सव सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर में होगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में खेल और संस्कृतिक गतिविधियों को महत्त्व दिया जाएगा। इसके अलावा प्रतिदिन केन्द्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का भी मंच के माध्यम से प्रस्तुतिकरण होगा।
Site Admin | August 26, 2024 6:50 PM | Kumaon Mahotsav | UTTARAKHAND NEWS
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बुधवार से कुमाऊं महोत्सव का आगाज़ होगा