डिजीलॉकर से प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए खिलाड़ियों की सहायता के लिए खेलो इंडिया आज एक वेबिनार आयोजित करेगा। खेलो इंडिया का यह विशेष वेबिनार “डिजिलॉकर से खेलो इंडिया सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें” शीर्षक से दोपहर बाद तीन बजे शुरू होगा। खिलाड़ी खेलो इंडिया के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर वेबिनार में शामिल हो सकते हैं। पिछले वर्ष अप्रैल में भारतीय खेल प्राधिकरण ने डिजीलॉकर के साथ खेलो इंडिया गेम्स सर्टिफिकेट को एकीकृत किया था।
Site Admin | August 23, 2024 8:22 AM
डिजीलॉकर से प्रमाणपत्र डाउनलोड करने में खिलाड़ियों की सहायता के लिए वेबिनार आयोजित करेगा खेलो इंडिया