कर्नाटक में बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने आज केरल के वायनाड के भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री लेकर दो ट्रक भेजे। वायनाड में भूस्खलन के पीड़ितों के लिए राहत सामग्री की व्यवस्था करने के लिए नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुल 25 लाख रुपये का योगदान दिया। राहत सामग्री में चावल, गेहूं, चीनी, तेल और अन्य प्रावधान शामिल हैं। कर्नाटक सरकार ने राहत उपायों की निगरानी के लिए श्रम मंत्री संतोष लाड और दो आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है।
Site Admin | August 2, 2024 1:40 PM | Karnataka | WAYANAD
कर्नाटक : बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित लोगों के लिए दो ट्रक राहत सामग्री भेजी