झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक

झारखंड: निर्वाचन आयोग के छह सदस्यीय दल ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए की बैठक

 
Jharkhand, Election Commission,

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए वरिष्ठ निर्वाचन उपायुक्‍त नीतेश व्यास और धर्मेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का छह सदस्यीय दल राज्य के दौरे पर है। निर्वाचन आयोग के दल ने झारखंड मुख्य चुनाव अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। वरिष्‍ठ निर्वाचन उपायुक्त ने अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान पूरी सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

राज्‍य में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 25 जून को शुरू हुआ था और 24 जुलाई को सम्पन्न होगा। मतदाता सूची 20 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला