राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में जबरन वसूली और कोयला खदान हमले में कल कई स्थानों पर छापे मारे। हजारीबाग और रांची जिलों की तीन जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों से डिजिटल उपकरण, एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। यह कार्रवाई दिसम्बर 2020 में लातेहार जिले में तेतरिया खंड कोयला खदान पर हुए हमले से जुड़े मामले में की जा रही है। यह हमला धन उगाही और सरकारी कार्यों को बाधित करने की साजिश के तहत किया गया था। एनआईए ने मार्च 2021 में इस मामले में जांच शुरू की और अब तक 24 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एनआईए ने इस वर्ष फरवरी में बिहार में पांच जगहों पर तलाशी के दौरान अमन साहू के मुख्य सहयोगी शंकर यादव को गिरफ्तार किया था।
Site Admin | June 20, 2024 1:30 PM | Jharkhand | NIA
झारखंड: जबरन वसूली और कोयला खदान हमले के मामले में एनआईए ने कई स्थानों पर की छापेमारी