झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में सभी पक्षों की सुनवाई पूरी कर ली

झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठियों के मामले में आज सभी पक्षों की सुनवाई पूरी कर ली। राज्य सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने वर्चुअल माध्यम से अपनी दलील पेश की जबकि सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया ने केंद्र सरकार का पक्ष रखा। हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता धीरज कुमार ने बताया कि अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला