झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन सात जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा था, इससे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी का मार्ग प्रशस्त हो गया और उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
हेमंत सोरेन ने इसी साल 31 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और कुछ घंटों बाद कथित भूमि घोटाले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
हेमंत सोरेन को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का फैसला इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों की बैठक में लिया गया।