झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत मिली

झारखंड उच्‍च न्‍यायालय ने आज राज्‍य के पूर्व मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में जमानत दे दी। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले की जांच के सिलसिले में इस वर्ष 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

 

48 वर्षीय सोरेन इस समय रांची की बिरसामुंडा जेल में बंद हैं। उच्‍च न्‍यायालय ने सोरेन की जमानत याचिका पर तेरह जून को अपना निर्णय सुरक्षित रखा था।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला