वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त नितेश व्यास और धर्मेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में छह सदस्यीय चुनाव आयोग की टीम झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए रांची में है। टीम ने कल झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी और अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की। चुनाव आयोग की टीम आज राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ चर्चा करेगी। इस वर्ष के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में मतदाता सूची का संशोधन कार्य 25 जून से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। 20 अगस्त को मतदाता सूची का प्रकाशित की जाएगी।
Site Admin | July 11, 2024 9:27 AM | Election Commission | Jharkhand
झारखंड: विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए रांची पहुंची चुनाव आयोग की टीम