राज्य सरकार ने चार पुलिस उपाधीक्षक का तबादला किया है। रांची में विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक समीर कुमार सवैया को लोहरदगा जिले के किस्को का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वही सीटीसी मुसाबनी में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक अनिमेष गुप्ता को बोकारो का पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय, पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मुजीबुर रहमान को विशेष शाखा रांची का पुलिस उपाधीक्षक और पलामू आईआरबी-10 में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक बेनेडिक्ट मरांडी को गिरिडीह आईआरबी-9 का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। इस संबंध में कल देर रात गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।
Site Admin | June 20, 2024 4:34 PM | jharkhand news | RANCHI NEWS TODAY
Jharkhand: राज्य सरकार ने चार पुलिस उपाधीक्षक का किया तबादला