इटली: पेरुगिया चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में भारत के सुमित नागल पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इटली में पेरुगिया चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट में भारत के सुमित नागल पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में मेजबान देश के एलेसेंड्रो जियानेसी को 0-6, 7-5, 7-6 से हराया। इतालवी खिलाड़ी ने पहले सेट में नागल को 0-6 से कड़ी शिकस्त दी, हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने अगले दो सेट में शानदार जीत दर्ज की।

     

क्वार्टर फाइनल में कल सुमित नागल का मुकाबला गैर वरीयता प्राप्‍त पोलैंड के माक्स कास्निकोवस्की से होगा। पुरुष डबल्स प्री-क्वार्टर फाइनल में, भारत के एन. श्रीराम बालाजी और जर्मनी के आंद्रे बेगेमैन की जोड़ी आज शाम नीदरलैंड्स के जेस्पर डी जोंग और रयान निजबोअर से भिड़ेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला