बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का आज रात होगा शपथ ग्रहण

बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज़-ज़मां ने कहा है कि देश में नोबेल पुरस्कार विजेता प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार का आज रात शपथ ग्रहण होगा। उन्होंने अगले तीन-चार दिनों में देश में हालात सामान्य होने की भी संभावना व्यक्त की। सेना प्रमुख ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुई हिंसक घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस बीच, बांग्लादेश सेना ने देशवासियों से अपील की है कि अगर किसी को भी किसी प्रकार की तोड़फोड़ की गतिविधियों, हिंसा और मौत की धमकियां मिले तो वे निकटतम सैन्य शिविर से संपर्क करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला