भारत की सबीरा हैरिस ने जीता जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक 

 

भारत की सबीरा हैरिस ने जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा का कांस्य पदक जीत लिया है। फाइनल में कल सबीरा ने 40 में से 39 सटीक निशाने लगाए। अमरीका की कैरी गैरिसन ने स्‍वर्ण और इटली की सोफिया गोरी ने रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की भव्‍या त्रिपाठी 26वें और राजकुंवर इंग्‍ले 33वें स्थान पर रहे। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला