पेरिस ओलंम्पिक 2024 में आज से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे भारतीय खिलाड़ी

भारत आज से पेरिस ओलंम्पिक 2024 में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। हालांकि, ओलंम्पिक खेलों का उद्घाटन समारोह कल होगा। तीरंदाजी के व्‍यक्तिगत रैंकिंग राउंड में दीपिका कुमारी, अंकिता भगत, भजन कौर, बी. धीरज, तरुण दीप रॉय और प्रवीण जाधव चुनौती पेश करेंगे।

भारतीय दल की नजर ओलंम्पिक खेलों की तीरंदाजी स्पर्धा में पदक जीतने पर रहेगी। अन्‍य चरण 28 जुलाई से चार अगस्त के बीच होंगे। महिला रैंकिंग राउंड भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजे से जबकि पुरुष रैंकिंग राउंड पांच बजकर 45 मिनट पर शुरू होगा।

भारत ओलंम्पिक खेलों में तीरंदाजी की सभी पांच स्पर्धाओं तथा पुरुष और महिला दलों की व्यक्तिगत और मिश्रित स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेगा। तीरंदाजी में कुल 128 एथलीटों ने क्वालीफाई किया है जिनमें 64 पुरूष और 64 महिला एथलीट हैं।     

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला