असम और अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है भारतीय सेना

भारतीय सेना असम के धेमाजी जिले के शिवगुड़ी और अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सियांग जिले के मेर गांव में बाढ़ राहत कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल है। दोनों राज्य 29 जून से लगातार वर्षा से गंभीर रूप से प्रभावित हैं। सेना ने प्रभावित क्षेत्रों में राज्य आपदा मोचन बल के साथ मिलकर शिवगुड़ी, नामसिंग घाट, पगलाम और ओरियन घाट में बचाव और राहत अभियान चलाया। इस दौरान 17 बच्‍चों और 20 महिलाओं सहित 48 नागरिकों को बचाया गया। सेना ने अस्थायी आश्रय स्थल बनाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन, पानी और चिकित्सा सहायता प्रदान की है।

 
 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला