भारत ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते

भारत ने जॉर्डन के अम्मान में खेली जा रही अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपने अभियान का शानदार समापन किया। भारत के युवा दल ने चार स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीते।
 

भारत के लिए चारों स्वर्ण पदक महिला पहलवानों ने जीते हैं। 46 किलोग्राम वर्ग में दीपांशी, 53 किलोग्राम वर्ग में मुस्कान, 61 किलोग्राम वर्ग में रजनीता और 69 किलोग्राम वर्ग में मानसी लाठेर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्‍वर्ण पदक हासिल किए। वहीं राजा बाला ने 40 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

 

पुरुषों में समर्थ गजानन मकावे ने 55 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता। जबकि, 65 किलोग्राम श्रेणी में आकाश, 71 किलोग्राम में सचिन कुमार, 48 किलोग्राम में विकास कच्छप, 60 किलोग्राम में तुषार तुकाराम पाटिल और 110 किलोग्राम भार वर्ग में रौनक ने कांस्य पदक हासिल किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला