भारत ने आज हरारे में तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हरा दिया

भारत ने आज हरारे में तीसरे टी-20 क्रिकेट मैच में जिम्‍बाब्‍वे को 23 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में जिम्‍बाब्‍वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन ही बना सकी।

भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 66 और ऋतुराज गायकवाड ने 49 रन बनाये। वॉशिंगटन सुन्‍दर ने तीन जबकि आवेश खान ने दो और खलील अहमद ने एक विकेट लिया।

पांच मैचों की श्रृंखला में भारत ने दो-एक से आगे है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला