हंगरी ने अगले छह महीनों के लिए यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की

 
 
हंगरी ने यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ अगले छह महीनों के लिए यूरोपीय संघ परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है। हंगरी के यूरोपीय संघ के कार्यमंत्री जानोस बोका ने कल हंगरी की अध्‍यक्षता के दौरान सात शीर्ष वरीयताओं का उल्‍लेख किया। इन वरीयताओं में यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धी क्षमता को बढाना, यूरोपीय रक्षा नीति को सशक्त करना, यूरोपीय संघ का विस्तारीकरण और अवैध प्रवासन को नियंत्रित करना शामिल है। इनमें एकजुटता नीति के भविष्य को आकार देना, किसान केंद्रित यूरोपीय संघ की कृषि नीति का कार्यान्वयन तथा यूरोपीय संघ की जनसांख्यिकीय चुनौतियों से निपटना भी शामिल है। श्री बोका ने कहा कि यह वरीयताएं यूरोपीय मतदाताओं की इच्छा को दर्शाती हैं। इनमें हाल के यूरोपीय संसदीय चुनावों में एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश मिला कि यूरोप में परिवर्तन की आवश्यकता है। श्री बोका ने विशेष रूप से यूरोपीय संघ की प्रतिस्पर्धी क्षमता और सुरक्षा तथा रक्षा नीति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हंगरी की यूरोपीय संघ की अध्यक्षता ग्रहण करने का मुख्‍य उद्देश्‍य यूरोप को एक बार फिर महान बनाना है। 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला