गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की सराहना की

गृह मंत्री अमित शाह ने केन्द्रीय मंत्रिमंडल के फैसलों की सराहना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार किसानों के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह परियोजना को बड़ा परिवर्तनकारी बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे देश की समुद्री क्षमता का पूर्ण लाभ उठाया जा सकेगा। देश भर में अत्याधुनिक फॉरेंसिक प्रयोगशालाएं और राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना करके देश की आपराधिक न्याय प्रणाली सुदृढ़ करने के महत्वपूर्ण निर्णय के लिए भी उन्होंने प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला