हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए एवं दिनाँक 10 सितम्बर, 2024 को माननीय सदन द्वारा लिए गए निर्णय अनुसार हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट बैंडर्स पॉलिसी बनाते हुए विधान सभा की एक समिति का गठन किया है। इस समिति के उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान सभापति होंगे जबकि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्व सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, माननीय विधायक अनिल शर्मा, विधायक सतपाल सत्ती, विधायक रणधीर शर्मा तथा विधायक हरीश जनारथा इसके सदस्या होंगे। समिति का कार्य प्रदेश में बाहरी एवं प्रदेश की स्थानीय जनता हेतु स्ट्रीट बैंडर्स पॉलिसी बनाकर उसकी रिर्पोट सरकार को प्रस्तुत करना होगा। समिति के प्रधान सचिव / सचिव (शहरी विकास विभाग) पदेन सचिव होंगे।
Site Admin | September 21, 2024 3:42 PM | HIMACHAL PRADESH NEWS
हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट बैंडर्स पॉलिसी के लिए विधान सभा समिति का गठन