हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों में विभिन्न इलाकों में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी है। एनडीआरएफ, एसटीआरएफ पुलिस, होम गार्ड, फायर ब्रिगेड और अन्य एजेंसियों की संयुक्त टीमें बचाव अभियान चला रही हैं। इस बीच कुल्लू जिले के मलाणा बांध की सुरंग में फंसे चार लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा प्रभावित क्षेत्र समेज का दौरा करेंगे।
Site Admin | August 2, 2024 1:48 PM | Himachal Pradesh | Rain
हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं में लापता लोगों को ढूंढने के लिए बचाव अभियान जारी