मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसमें आज अत्यधिक तेज बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त की है। मुलुंड, भांडुप और अंधेरी सबवे समेत कई निचले इलाकों में लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इन स्थितियों के कारण कल शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात जाम की सूचना मिली थी। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने घोषणा की है कि मुंबई में सभी स्कूल और कॉलेज आज बंद रहेंगे। बीएमसी ने नागरिकों से आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने का आग्रह किया है।
Site Admin | September 26, 2024 8:09 AM
मुंबई और उसके उपनगरीय इलाकों में तेज वर्षा जारी, मौसम विभाग ने मुंबई और ठाणे के लिए रेड अलर्ट जारी किया