मौसम विभाग ने नागालैंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मंगलवार तक कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट से जुड़े क्षेत्रों में तेज वर्षा की संभावना है। आज और कल तटीय कर्नाटक और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों में तेज वर्षा हो सकती है। तेलंगाना, मराठवाड़ा और विदर्भ में सोमवार को बहुत तेज वर्षा का अनुमान है।
Site Admin | July 14, 2024 9:46 AM | Heavy rain forecast in Nagaland | Weather
नागालैंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आज मूसलाधार बारिश का अनुमान- मौसम विभाग