राजस्थान में हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने आज दोपहर राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश मनिन्द्र मोहन श्रीवास्तव ने श्री बागड़े को राज्यपाल पद की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजभवन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Site Admin | July 31, 2024 7:14 PM | राजस्थान-राज्यपाल शपथ
राजस्थान में हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने राजभवन में राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ली