सरकार मछुआरों के व्यवसाय और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मछली पकड़ने वाले समुद्री जहाजों पर एक लाख ट्रांसपोंडर लगायेगी। नई दिल्ली के मत्स्य पालन क्षेत्र में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा कि अगर कोई मछुआरा समुद्री सीमा को पार करता है तो ट्रांसपोंडर उन्हें अलर्ट भी जारी करेगा। उन्होंने कहा कि मत्स्य क्षेत्र का देश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा योगदान है। श्री सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी मत्स्य प्रबंधन और विकास को बढावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। श्री सिंह ने कहा कि मछली सहित साठ हजार करोड़ रूपये के समुद्री उत्पादों का देश वार्षिक तौर पर निर्यात कर रहा है। उन्होंने बताया कि देश के लगभग तीन करोड़ लोग मछली व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। सरकार मछुआरों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
Site Admin | August 13, 2024 12:54 PM | Fishermen | Transponders
सरकार मछुआरों के व्यवसाय और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए समुद्री जहाजों पर एक लाख ट्रांसपोंडर लगाएगी