अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना

राजधानी के कुछ क्षेत्रों में आज मौसम साफ रहा और धूप खिली रही जिससे वातावरण साफ रहा। 

आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहते हुए 35 दशमलव आठ डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री कम रहते हुए 26 दशमलव दो डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना हैं। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला