अमरीका के टेक्सास में पांच वाहनों के बीच हुई दुर्घटना में एक महिला सहित चार भारतीयों की मौत हो गई। मृतक एक कार पूलिंग ऐप के माध्यम से जुड़े थे और मजदूर दिवस सप्ताहांत के दौरान अर्कांसस के बेंटनविले की यात्रा कर रहे थे। एसयूवी गाड़ी में आग लगने से उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान हैदराबाद के आर्यन रघुनाथ ओरमपति, आर्यन के दोस्त फारूक शेख, एक अन्य तेलुगु भाषी लोकेश पलाचरला और तमिलनाडु की दर्शिनी वासुदेवन के रूप में की गई है।
Site Admin | September 4, 2024 1:51 PM
अमरीका के टेक्सास में हुई सड़क दुर्घटना में एक महिला सहित चार भारतीयों की मौत