September 18, 2024 4:22 PM | World Food India

printer

नई दिल्ली में चार-दिवसीय ‘वर्ल्ड फूड इंडियाः 2024’ गुरुवार से होगा शुरू

चार दिवसीय वर्ल्ड फूड इंडिया 2024′ कल से नई दिल्ली में शुरू होगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस आयोजन में 90 से अधिक देश, 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश तथा 18 केंद्रीय मंत्रालय भाग लेंगे। जापान भागीदार देश होगा और वियतनाम और ईरान मुख्‍य देश के रूप में भाग लेंगे।

 

इस कार्यक्रम में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता मुख्‍य बिन्‍दु होंगे। यह आयोजन खाद्य प्रसंस्करण में एक वैश्विक शक्ति के रूप में भारत की उभरती भूमिका को उजागर करने का भी एक ऐतिहासिक अवसर है।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला