पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का कल हरियाणा के गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 93 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, श्री नटवर सिंह का अंतिम संस्कार आज दिल्ली में किया जाएगा। श्री सिंह का जन्म राजस्थान के भरतपुर जिले में 1931 में हुआ था। उन्हें, वर्ष 1984 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। श्री सिंह ने कई पुस्तकें लिखी हैं।
Site Admin | August 11, 2024 11:37 AM | Natwar Singh
पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह का हरियाणा के गुरुग्राम में लंबी बीमारी के बाद निधन