कजरी गायन में मिर्जापुर को विशेष पहचान दिलाने वाली लोक गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का कल शाम निधन हो गया। वह 70 वर्ष की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। मिर्जापुर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में शिक्षिका पद से वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुईं। अजिता को कजरी गायन के लिए वर्ष 2022 में पद्मश्री पुरस्कार दिया गया था।
Site Admin | August 18, 2024 12:42 PM
लोक गायिका पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव का 70 वर्ष की आयु में निधन