देश भर में आज पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के इस वर्ष का विषय है, ‘चंद्रमा का स्पर्श करते हुए जीवन के प्रति सजग होना: भारत की अंतरिक्ष गाथा’ जो समाज और प्रौद्योगिकी पर अंतरिक्ष अन्वेषण के गहरे प्रभाव को रेखांकित करती है। इस अवसर पर राष्ट्रपति रोबोटिक्स चैलेंज और भारतीय अंतरिक्ष हैकाथॉन के विजेताओं को सम्मानित करेंगी।
Site Admin | August 23, 2024 7:22 AM
पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस आज, नई दिल्ली में मुख्य समारोह का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु