Elections: प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार में तेजी

प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार में तेजी आने लगी है। आज कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सिवनी जिले के धनौरा और शहडोल में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने धनौरा में  कहा कि जनजातीय लोग देश के और इस भूमि के प्रथम हकदार हैं इसलिए कांग्रेस पार्टी इन्‍हें आदिवासी कहती है, जबकि भाजपा इन्हें वनवासी कहती है। श्री राहुल गांधी ने कहा कि इन दोनों शब्दों के पीछे दो अलग.अलग विचारधाराएं हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी  एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार  भी इन जनसभाओं में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज ग्वालियर और मुरैना में जनसभाओं को संबोधित किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल एक बार फिर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। उनकी बालाघाट में जनसभा होगी। कल शाम श्री मोदी ने रोड शो किया था।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला