श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति चुनावों को लेकर डाक मत पत्र के संबंध में नोटिस किया जारी

 

श्रीलंका के निर्वाचन आयोग ने आगामी राष्ट्रपति चुनावों को लेकर डाक मत पत्र के संबंध में नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि डाक मतपत्र द्वारा मत डालने के लिए आवेदन 5 अगस्त से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंपना होगा।

 

आयोग ने यह भी बताया कि डाक मत पत्र सुविधा प्राप्त करने के लिए आवेदन मुफ्त में जिला चुनाव कार्यालय और चुनाव आयोग की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला