प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया है कि राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के माध्यम से प्रचार-प्रसार के लिये समय निर्धारित कर दिया गया है। राष्ट्रीय दलों में भाजपा को 241 मिनट तथा कांग्रेस को 148 मिनट का समय दिया गया है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया मार्क्सवादी को 54 मिनट, आम आदमी पार्टी को 47 मिनट, नेशनल पीपुल्स पार्टी को 45 मिनट और बहुजन समाज पार्टी को 64 मिनट का समय आवंटित किया है।
Site Admin | April 8, 2024 8:42 PM | UP NEWS UPDATE
Election 2024: प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों को दूरदर्शन तथा आकाशवाणी के माध्यम से प्रचार के लिये समय निर्धारित किया