सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है शिक्षा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि शिक्षा सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का एक बड़ा माध्यम है। उन्‍होंने आज न्यूजीलैंड की राजधानी वेलिंगटन के ताकीना वेलिंग्टन कन्वेंशन सेंटर में न्यूजीलैंड अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने देश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

राष्ट्रपति मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज सुबह राजधानी वेलिंगटन पहुंची। न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो की उपस्थिति में वेलिंगटन के गवर्नमेंट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया गया और उन्‍हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत समारोह में पारंपरिक माओरी संस्कृति का प्रदर्शन किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू गवर्नमेंट हाउस में न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, प्रधान मंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और उप प्रधानमंत्री-सह-विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। बाद में वे पुकेहू राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी और गवर्नर जनरल द्वारा आयोजित राजकीय भोज में शामिल होंगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला