भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज से कहलगांव तक बाढ़ का पानी एक बार फिर फैलने लगा है। वहीं, सबौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग अस्सी पर भी बाढ़ का पानी चढ़ गया है। इधर, बांका में ओढ़नी नदी पर बना डायर्वजन ध्वस्त होने से राज्य उच्च पथ संख्या पच्चीस पर आवागमन बाधित हो गया है। दूसरी तरफ, नवादा जिले की गोविंदपुर पहाड़ियों पर स्थित ककोलत जलप्रपात में एक बार फिर बाढ़ आ गई। हमारे संवाददाता ने बताया कि जलप्रपात में अड़तालीस घंटों के दौरान दूसरी बार बाढ़ आई है। वहीं, बीते तीन महीने में ककोलत जलप्रपात में सात बार बाढ़ आ चुकी है। जिला प्रशासन ने यहां सैलानियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
Site Admin | August 24, 2024 11:33 AM | BIHAR FLOODS | bihar news | BIHAR UPDATE TODAY | ककोलत जलप्रपात
भागलपुर में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज से कहलगांव तक बाढ़ का पानी एक बार फिर फैलने लगा