डीआरडीओ ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना को मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना को मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा। जोधपुर में डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला द्वारा विकसित यह एक विशिष्ट तकनीक है। मध्यम दूरी के चैफ रॉकेट में विशेष प्रकार के रेशों का संयोजन किया गया है। यह रॉकेट दागे जाने पर अंतरिक्ष में माइक्रोवेव अस्पष्ट बादल बनाता है, जो पर्याप्त क्षेत्र में फैल जाता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला